{"_id":"69c0ced69f9d00f68302a499","slug":"unnao-two-robbers-arrested-in-police-encounter-one-sustains-gunshot-wound-to-left-leg-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao: पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार, एक के बाएं पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार, एक के बाएं पैर में लगी गोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 23 Mar 2026 10:56 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पक्षी विहार स्थित रिंग रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान रविवार रात पुलिस की लुटेरों से मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक लुटेरे के बाएं पैर में गोली लगी है। लुटेरों ने 9 मार्च को ट्रक ड्राइवर से 30 हजार की लूट की घटना स्वीकार की है। लुटेरों ने चालक से नगदी रुपए लेने के साथ यूपीआई से रुपए ट्रांसफर कराए थे।
Trending Videos
अजगैन कोतवाली पुलिस रविवार रात नवाबगंज पक्षी विहार रिंग रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक टीवीएस स्पोर्ट बाइक को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बाइक सवार पीछे मुड़कर कन्हईखेड़ा गांव की ओर भागने लगे। पुलिस ने जब घेराबंदी की, तो बदमाशों ने बाइक छोड़कर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी और वहीं गिर पड़ा। दूसरे साथी को पुलिस ने कुछ दूरी तक पीछा कर गिरफ्तार लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों की पहचान सोहरामऊ थानाक्षेत्र के हिम्मतगढ़ निवासी गोविंद (19) और अजगैन कोतवाली क्षेत्र के जलिमखेड़ा निवासी राहुल उर्फ गोलू (24) के रूप में हुई है। पैर में गोली लगने से घायल गोविंद को इलाज के लिए सीएचसी नवाबगंज लाया गया। उपचार के बाद हुई पूछताछ में उसने बताया कि नौ मार्च की सुबह उन्होंने अपने एक अन्य साथी नवाबगंज कस्बा के मोहल्ला बंगला पछियाव निवासी करन के साथ मिलकर नवाबगंज टोल प्लाजा और पक्षी विहार के बीच एक ट्रक चालक को रोका था। धमकाकर उससे आठ हजार रुपये नगद और 21,225 रुपये यूपीआई से जबरन ट्रांसफर कराए थे।
कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से बाइक, तमंचा, दो मोबाइल फोन और लूटे गए रुपयों में से 2800 रुपये बरामद हुए हैं। दोनों पकड़े गए बदमाश शातिर अपराधी हैं। घायल गोविंद पर अजगैन, सोहरामऊ, दही थाने में लूट, आर्म्स एक्ट के छह मुकदमे वहीं राहुल उर्फ गोलू पर नौ गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। तीसरे आरोपी करन की तलाश की जा रही है।