सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Bride and groom assaulted and their jewellery snatched; four people accused of the crime

UP: दूल्हा-दुल्हन के साथ मारपीट कर छीने जेवर, गांव के ही चार लोगों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 10 Mar 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
सार

दुल्हन को घर लेकर जा रहे दूल्हे की कार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। मारपीट कर जेवर छीन लिए। दूल्हे ने गांव के ही चार लोगों पर लगाया वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है।

UP: Bride and groom assaulted and their jewellery snatched; four people accused of the crime
पीड़ित दूल्हा व दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रसूलाबाद थाना क्षेत्र के मिंडाकुआ के पास मंगलवार दोपहर को विदाई के बाद दुल्हन को घर लेकर जा रहे दूल्हे की कार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। मामले में दूल्हे ने गांव के ही चार लोगों पर मारपीट कर दुल्हन व उसके जेवर छीनने का आरोप लगा पुलिस से शिकायत की है। 
Trending Videos


औरैया के हेमा पुरवा कला निवासी अंकित सोमवार दोपहर को बरात के साथ रसूलाबाद थाना पहुंचे। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि सोमवार को उसकी शादी कठिका निवासी राजेश कुमार की बेटी रंजना के साथ हुई है। शादी की रश्मों को पूरा करने के बाद मंगलवार दोपहर को वह दुल्हन को विदा करवाकर घर ले जा रहा था। रास्ते में गांव के ही चार लोगों ने कार से पीछा कर उन्हें मिंडा कुआ के पास रोक लिया। आरोप लगाया कि लोगों ने उसके, पत्नी व कार चालक के साथ मारपीट की। साथ ही पत्नी सभी जेवर व उसकी दो अंगूठियां लूट कर भाग निकले। उसने घटना की शिकायत डायल 112 पर पुलिस को दी थी। सीओ रसूलाबाद आलोक कुमार ने बताया कि दूल्हा, दुल्हन के साथ लूटपाट नहीं हुई है। मामला मारपीट है, पीड़ितों के बयान दर्ज कराने के साथ आरोपियों की तलाश शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed