सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   UP: Man hangs himself after wife leaves for her maternal home

UP: पत्नी के मायके पर जाने पर युवक ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 11 Jun 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
सार

घटना बसरेहर थाना क्षेत्र के ग्राम शेरपुर बसगवां में की है। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

UP: Man hangs himself after wife leaves for her maternal home
आलोक कुमार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बसरेहर थाना क्षेत्र के ग्राम शेरपुर बसगवां में बुधवार रात पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय परिजन घर के बाहर लेटे थे जबकि उसकी पत्नी मायके में गई थी। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के पीछे युवक के शराब के आदी होने पर झगड़े की बात सामने आई है।


ग्राम शेरपुर बसगवां निवासी आलोक कुमार (28) पिता के निजी क्लीनिक पर बैठकर काम करता था। आलोक की शादी करीब दो वर्ष पूर्व शिवांगी से हुई थी। उसकी पत्नी सात माह की गर्भवती है। बुधवार सुबह वह अपने मायके चली गई थी। इससे आलोक कुमार परेशान था। बुधवार रात करीब 10 बजे गांव में बिजली चली गई थी। आलोक के पिता सुरेंद्र सिंह समेत अन्य परिजन गर्मी की वजह से घर के बाहर आकर लेट गए। इस दौरान आलोक अंदर कमरे में ही लेटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटे बाद बिजली आने के बाद परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो आलोक का शव फंदे पर लटक रहा था। यह देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने शव को फंदे से उतारकर नीचे रखा और ग्राम प्रधान के माध्यम से पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना बसरेहर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर मौके से साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक ने फंदा लगाकर जान दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हकीकत का पता चल सकेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed