सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: NEET Aspirant Abducted and Misdeed; Administered Sedative Injections

दिल दहलाने वाली दास्तां: छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, पीड़िता बोली- लगाए नशीले इंजेक्शन, सिगरेट से दागा हाथ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 19 May 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Mahoba News: पीड़िता ने आरोप लगाया कि भाई की हत्या कराने की धमकी देकर शादी का दबाव डाला। पीड़िता 16 दिन तक अपहरण करने वालों के चंगुल में रही। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

UP: NEET Aspirant Abducted and Misdeed; Administered Sedative Injections
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महोबा में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। 16 दिन बाद आरोपियोंं के चंगुल से छूटी पीड़िता ने पूरी घटना बताई। आरोप है कि उसे नशीले इंजेक्शन लगाए गए, दुष्कर्म किया और सिगरेट से हाथ दागा। आरोपियों ने उसकी भाई की तस्वीर दिखाकर हत्या कराने की धमकी देते हुए शादी का दबाव डाला। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं।
Trending Videos


मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर की रहने वाली 25 वर्षीय युवती महोबा में किराये का कमरा लेकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी। तीन मई को नीट का पेपर था। इससे पहले 30 अप्रैल की शाम जब छात्रा लाइब्रेरी से लौट रही थी तो रास्ते में वह गायब हो गई। रात में जब उसकी मां का बेटी से संपर्क नहीं हुआ तो उसने शहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने खोजबीन की लेकिन छात्रा का कोई पता नहीं चला। खोजबीन के दौरान छात्रा की मां ने सात मई को कोतवाली महोबा में बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए छतरपुर के पठा लवकुश नगर निवासी मोहित, अंकित और संतराम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मां ने बताया था कि आरोपी पहले भी उसकी बेटी के साथ छेड़खानी कर चुके हैं। जिसकी प्राथमिकी महिला थाना छतरपुर में दर्ज है। इसी रंजिश में युवकों ने फिर से उसकी बेटी का अपहरण किया है।
 

16 मई को कोतवाली पुलिस ने छात्रा को बरामद किया था लेकिन आरोपी नहीं पकड़े गए थे। 17 मई को संपर्ण समाधान दिवस में छात्रा के परिजनों ने हंगामा करते हुए पुलिस पर बयान दर्ज करने में लापरवाही करने का आरोप लगाया था। साथ ही पुलिस पर आरोपी पक्ष का सहयोग करने का आरोप था। पुलिस ने युवती का बयान दर्ज करने के बाद न्यायालय में उसका बयान कराया। छात्रा ने बताया कि 30 अप्रैल की शाम को चार पहिया सवार कुछ लोग उसके पास आकर रुके और दो-तीन लोग नीचे उतरे जबकि कुछ अंदर बैठे थे। उसे जबरदस्ती कार के अंदर खींच लिया गया और फिर उसके साथ जबरदस्ती की। रास्ते में उसे इंजेक्शन लगाए गए। आरोपी उसे कहां ले गए, उसे नहीं पता चला। उसे बंधक बनाए रखा गया और उसके साथ मारपीट की गई और इंजेक्शन दिया गया।
विज्ञापन

13 मई को उसे प्रयागराज ले जाया गया, जहां एक आरोपी युवक ने मोबाइल में उसके भाई की तस्वीर दिखाते हुए कहा कि एक व्यक्ति, भाई के पीछे लगाया गया है और अगर तुमने शादी नहीं की तो तुम्हारे भाई की हत्या कर दी जाएगी। यह धमकी देकर उस पर शादी का दबाव डाला गया। पीड़िता ने बताया कि उसके शरीर पर चाकू व सिगरेट के दागने के भी निशान हैं। इस दौरान उसके फोटो और वीडियो भी बनाए गए।

युवती के न्यायालय में बयान दर्ज कराए गए हैं। उसके आरोपों के आधार पर कुछ अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जिन्हें शीघ्र ही न्यायालय में पेश किया जाएगा। अन्य आरोपियों की गिरफ्तार के लिए एसओजी, सर्विलांस समेत चार टीमों का गठन किया गया है। शीघ्र ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। - वंदना सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, महोबा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed