सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Police Commissioner suspends outpost in-charge and three head constables for colluding with drug dealers

UP: नशे के सौदागरों से सांठगांठ में चौकी प्रभारी और तीन हेड कांस्टेबल निलंबित, पुलिस कमिश्नर ने की कार्रवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 03 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
UP: Police Commissioner suspends outpost in-charge and three head constables for colluding with drug dealers
निलंबित पनकी चौकी प्रभारी श्रवण कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नशे के सौदागरों से साठगांठ करने में पनकी चौकी इंचार्ज और तीन हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने मंगलवार देर शाम की। चारों के खिलाफ पुलिस अधिकारियों से जांच कराई गई थी। सभी के खिलाफ ठोस सबूत मिले हैं। इसकी जांच एडीसीपी क्राइम अंजलि विश्वकर्मा को दी गई है।
Trending Videos


पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि गांजा, स्मैक, चरस समेत अन्य नशीले पदार्थाें की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। थानेदारों के साथ चौकी प्रभारियों और बीट सिपाहियों को भी कार्रवाई के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। इधर कुछ पुलिसकर्मियों के तस्करों से संबंध होने की जानकारी मिली थी। डीसीपी, एडीसीपी और एसीपी से जांच कराई गई। रिपोर्ट में पनकी चौकी इंचार्ज श्रवण कुमार और तीन अन्य मुख्य आरक्षियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं। मुख्य आरक्षियों में सचेंडी थाने के जितेंद्र प्रताप सिंह, काकादेव के रंजीत कुमार शर्मा और पुलिस लाइन के कमलकांत शामिल हैं। इसकी जांच एडीसीपी क्राइम अंजलि विश्वकर्मा को दी गई है। पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed