{"_id":"61c038a4cdb46e5c7c6d74c3","slug":"up-weather-update-icy-winds-coming-from-mountainous-increase-cold-temperature-will-fall-below","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Weather Update: पर्वतीय राज्यों से आने वाली बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड, और नीचे गिरेगा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather Update: पर्वतीय राज्यों से आने वाली बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड, और नीचे गिरेगा तापमान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 20 Dec 2021 01:39 PM IST
सार
पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और उत्तर-पश्चिमी बर्फीली हवाओं ने कानपुर, बुंदेलखंड और आसपास के जिलों में गलन बढ़ा दी है। फतेहपुर और उन्नाव में दो किसानों की मौत हो गई।
कानपुर में पर्वतीय राज्यों से आने वाली बर्फीली हवाओं की रफ्तार सोमवार को रोजाना से तीन गुना अधिक होने की वजह से हाड़ कंपाने वाली ठंडक में तेजी आई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी जाड़े में और तेजी आएगी। फिलहाल दिन में धूप की वजह से थोड़ी राहत जरूर रहेगी लेकिन हवा से बचने की जरूरत है। धूप की वजह से दिन का पारा एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 23 डिग्री और न्यूनतम में एक डिग्री की कमी के साथ सात डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा की रफ्तार एक दिन पहले 2.6 किमी से बढ़कर 7.8 किमी प्रति घंटा रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में तापमान में और नीचे गिर सकता है।
Trending Videos
2 of 5
कानपुर में ठंड का कहर
- फोटो : अमर उजाला
22 दिसंबर के बाद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में थोड़ा सा परिवर्तन आ सकता है। उस समय रात का पारा बढ़ने की उम्मीद है। फिलहाल महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में शीतलहर बनी रहेगी। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और उत्तर-पश्चिमी बर्फीली हवाओं ने कानपुर, बुंदेलखंड और आसपास के जिलों में गलन बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
कानपुर में ठंड का कहर
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर और उन्नाव में दो किसानों की मौत हो गई। हर जिले में बड़ी संख्या में लोग बीमार हैं। फतेहपुर के अमौली कस्बे के सिकंदरपुर गांव में खेत में पानी लगाने गए किसान धर्मेंद्र सिंह (38) की ठंड से मौत हो गई। उन्नाव में दही थाना क्षेत्र के घटोरी मजरा तारगांव निवासी किसान रामनरेश लोधी (52) रोज की तरह छुट्टा मवेशियों से फसल की रखवाली करने खेत गया था।
4 of 5
कानपुर में ठंड का कहर
- फोटो : अमर उजाला
सुबह तक उनकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। बांदा में तेज धूप के बाद भी लोग ठिठुरते रहे। यहां न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शनिवार को यह छह डिग्री था।
विज्ञापन
5 of 5
कानपुर में ठंड का कहर
- फोटो : अमर उजाला
बांदा के जिला कृषि अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार का कहना है कि सुबह-शाम ठंड व दिन में धूप निकलने से गेहूं, चना, मसूर, मटर व सरसों फसल के लिए बेहद अच्छा है। दिन का तापमान गिरने और आसमान में बादल छाने से फसलों को पाला मारने का खतरा बढ़ जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।