{"_id":"6a34219a1a1b4c8d46048115","slug":"weather-update-formation-of-a-cyclone-brings-rain-accompanied-by-strong-winds-to-kanpur-2026-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: चक्रवात बना तो तेज हवाओं के साथ कानपुर में हुई बारिश, मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: चक्रवात बना तो तेज हवाओं के साथ कानपुर में हुई बारिश, मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
कानपुर में बारिश
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चक्रवात बनने से गुरुवार को दोपहर में मौसम बदल गया। आधा घंटे तक तेज हवाएं चलीं और बारिश हो गई। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी सी राहत मिली। लू के थपेड़े रुक गए लेकिन उमस वाली गर्मी बढ़ गई। 10 मिनट में 3.9 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी गर्मी बरकरार रहेगी। तापमान बढ़ सकता है।
बारिश की संभावना नहीं है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि तपिश अधिक होने से निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे हवाएं तेजी से आईं और चक्रवात का रूप ले लिया। इससे स्थानीय स्तर पर बारिश हो गई। 24 घंटे में अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान एक डिग्री घटा है।
तापमान
अधिकतम-39.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-27.4 डिग्री सेल्सियस
तापमान
अधिकतम-39.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-27.4 डिग्री सेल्सियस