{"_id":"6a79759b4f025622ab0eadb7","slug":"weather-update-heavy-rainfall-expected-in-several-us-cities-starting-today-2026-08-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: नमी बढ़ते ही बादल आए, यूपी के कई शहरों में आज से और तेज बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: नमी बढ़ते ही बादल आए, यूपी के कई शहरों में आज से और तेज बारिश के आसार
Mon, 10 Aug 2026 12:24 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:24 PM IST
विज्ञापन
कानपुर में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के अचानक बढ़ने से शाम को घने बादल छा गए और बूंदाबांदी व हल्की बारिश हो गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार से बारिश और बढ़ेगी। प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों के कुछ स्थान अधिक प्रभावित हो सकते हैं। कानपुर परिक्षेत्र में सामान्य बारिश का अनुमान जारी किया गया है। 13 अगस्त तक स्थानीय स्तर पर मध्यम बारिश के आसार हैं।
रविवार को दिन में आसमान खुला रहने से धूप और उसम बढ़ गई। इससे अधिकतम तापमान 24 घंटे में 1.3 डिग्री बढ़ गया। न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री बढ़ा रहा। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य औसत से अधिक रहे। शाम को निम्न दबाव का क्षेत्र बनने लगा। इससे नमी आ गई। बादल छाने के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई।
विज्ञापन
रविवार को दिन में आसमान खुला रहने से धूप और उसम बढ़ गई। इससे अधिकतम तापमान 24 घंटे में 1.3 डिग्री बढ़ गया। न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री बढ़ा रहा। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य औसत से अधिक रहे। शाम को निम्न दबाव का क्षेत्र बनने लगा। इससे नमी आ गई। बादल छाने के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई।
विज्ञापन
कानपुर में बारिश
- फोटो : amar ujala
स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश भी हुई। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि इस समय चक्रवात बना हुआ है। कानपुर परिक्षेत्र में सामान्य बारिश के आसार हैं लेकिन बुंदेलखंड के कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।
कानपुर में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
13 अगस्त तक मौसम बदला रहेगा। इसके बाद खुल जाएगा लेकिन 14, 15, 16 अगस्त को छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है।
तापमान
अधिकतम- 34.7 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 26.4 डिग्री सेल्सियस
तापमान
अधिकतम- 34.7 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 26.4 डिग्री सेल्सियस