पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather Update: temperature Drops 9.4 Degrees Due to Rain; Relief from Scorching Heat

UP Weather Update: बारिश से पारा 9.4 डिग्री गिरा, तपिश से राहत मिली, जानिए कब तक रहेगा राहत देने वाला मौसम

Thu, 30 Apr 2026 09:26 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 30 Apr 2026 09:26 PM IST
सार

Weather Update: कानपुर में 24 घंटे में पारा 40 से 30.6 डिग्री पर आ गया। लोगों को तपिश से राहत मिली और लू के थपेड़े बंद हुए। 

विज्ञापन
Weather Update: temperature Drops 9.4 Degrees Due to Rain; Relief from Scorching Heat
बारिश से गर्मी से मिली राहत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुरवा और पछुवा हवाओं के टकराने से गुरुवार को हुई बारिश से पारा 9.4 डिग्री नीचे आ गया। सुबह बारिश में लोग तर-बतर नजर आए। इसके साथ ही एकदम से लू गायब हो गई और माहौल ठंडा सुहाना हो गया। मौसम विभाग के प्रादेशिक पूर्वानुमान केंद्र के प्रभारी डॉ. अतुल सिंह का कहना है कि बादलों की आवाजाही लगी रही। धूप निकलने से पारा एक-दो डिग्री चढ़ सकता है। चार मई से मौसम फिर पलटी मारेगा और बारिश होगी।
विज्ञापन


बुधवार रात से बादलों की आवाजाही और तेज हवाओं ने माहौल बदल दिया। इसके बाद बूंदाबांदी और फिर बारिश शुरू हो गई। सुबह बाहर निकले लोग भीगे लेकिन बाद में बारिश बंद हो गई। लू के थपेड़ों से शहरियों को राहत मिल गई। मौसम के बदलाव से 24 घंटे में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से घटकर 30.6 डिग्री पर आ गया।
विज्ञापन

 

Weather Update: temperature Drops 9.4 Degrees Due to Rain; Relief from Scorching Heat
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
सीएसए के मौसम विभाग के नोडल और तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि 30 अप्रैल के सामान्य अधिकतम तापमान सामान्य से पारा 8.2 डिग्री कम रहा। इसके साथ ही 24 घंटे में पारा 9.4 डिग्री नीचे आया। बादलों की वजह से रात का न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री अधिक रहा है।

इसके साथ ही बारिश और हवाओं की वजह से 24 घंटे मे सुबह की नमी 25 फीसदी बढ़कर 65 फीसदी हो गई। दोपहर की नमी 10 फीसदी बढ़कर 55 फीसदी हो गई। इसके साथ ही बुधवार-गुरुवार को कुल बारिश 3.9 मिमी दर्ज की गई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस समय कई मौसमी सिस्टम बने हुए हैं। इसके साथ बादलों की शृंखला बनी हुई और चक्रवाती हवाओं के घेरे बने हुए हैं। इससे बंगाल की खाड़ी, अरब सागर से माहौल में नमी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed