सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman arrested for breaking chain in temple

Kanpur News: मंदिर में महिला की चेन तोड़ने वाली गिरफ्तार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Woman arrested for breaking chain in temple
विज्ञापन
कानपुर। काकादेव थाना क्षेत्र में काली मठिया मंदिर आई महिला के गले से चेन तोड़ ली गई। पीड़िता ने आरोपी महिला को रंगे हाथों पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर महिला से पूछताछ कर रही है। विजय नगर निवासी अंकित की पत्नी कोमल ने रिपोर्ट में बताया कि शनिवार सुबह करीब 7:45 बजे वह शास्त्रीनगर स्थित मंदिर गई थीं। भीड़ के चलते एक महिला ने उनके गले में पड़ी दो तोले की चेन तोड़ ली। उन्होंने मौके से ही उस महिला को पकड़ लिया। महिला ने पूछताछ में अपना नाम उन्नाव के थाना अजगैन के ग्राम कोईरीपुर निवासी सुनीता देवी बताया। पुलिस महिला को थाने ले गई। काकादेव इंस्पेक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed