फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्वांचल से नौंवे मुख्यमंत्री होंगे योगी, इनसे पहले यहां के ये चेहरे सूबे की सत्ता पर ठोंक चुके ताल

Sun, 19 Mar 2017 03:31 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 19 Mar 2017 03:31 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath will be ninth chief minister from eastern up
योगी आदित्यनाथ

पूर्वांचल से एक बार फिर उत्तर प्रदेश की सत्ता में किसी दमदार नेता ने ताल ठोकी है। इन्हें योगी आदित्यनाथ के नाम से जाना जाता है। इनका असली नाम अजय सिंह नेगी बताया जाता है। यूपी को 21वां सीएम के बतौर पूर्वी उत्तर प्रदेश से योगी का चेहरा मिला है। आपकी जानकारी के लिए बता दें इससे पहले आठ मुख्यमंत्री भी पूर्वी उत्तर प्रदेश से आने वाले ही बने हैं। योगी आदित्यनाथ को भाजपा विधायक दल की बैठक में यूपी का मुख्यमंत्री चुना गया है।

 

yogi adityanath will be ninth chief minister from eastern up
पूर्वी यूपी से आने वाले पहले सीएम रहे थे सम्पूर्णानंद
योगी आदित्यनाथ के प्रदेश का मुख्यमंत्री बनते ही पूर्वी उत्तर प्रदेश ने एक बार फिर से सूबे की सत्ता में ताल ठोंक दी है। ये कोई पहला मौका नहीं है जब पूर्वी यूपी से कोई प्रदेश का मुख्यमंत्री बना है। इससे पहले पूर्वी यूपी से आने वाले सम्पूर्णानंद प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने थे।

 
yogi adityanath will be ninth chief minister from eastern up
त्रिभुवन नारायण सिंह
ये सिलसिला यहीं पर ही नहीं थमा। 1970 में पूर्वी यूपी से आने वाले त्रिभुवन नारायण, 1971 कमलापति त्रिपाठी, 1977 में रामनरेश यादव, 1979 बनारसी दास, 1982 विश्वनाथ प्रताप सिंह, 1984 श्रीपति मिश्र, 1985 वीर बहादुर सिंह यूपी के मुख्यमंत्री बने थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
yogi adityanath will be ninth chief minister from eastern up
रामनरेश यादव, बनारसी दास ,विश्वनाथ प्रताप सिंह
द स्‍टाडी ऑफ सोसाइटी एण्‍ड पॉलीटिक्‍स के निदेशक एके वर्मा बताते हैं कि किसी भी पार्टी के लिए पूर्वी यूपी से मुख्यमंत्री बनाना एक बड़ी मजबूरी भी है। पूर्वी यूपी से जुड़ा वोट ही है जो किसी भी पार्टी को सूबे में सत्ता दिलाता है। करीब 16 साल बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश ने भाजपा में भरोसा जताया है। इसलिए भी ये कदम उठाया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed