फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Young man takes his own life by hanging at home; wedding bells had rung just three months ago

मौत से पसरा मातम: घर पर अकेले युवक ने फंदा लगाकर दी जान, तीन माह पहले बजी थीं शहनाइयां

Sun, 12 Jul 2026 09:01 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 12 Jul 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
Young man takes his own life by hanging at home; wedding bells had rung just three months ago
सुशील कुमार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

कदौरा कस्बा क्षेत्र के सिद्धार्थ नगर मोहल्ले में रविवार सुबह एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिजन मेला देखने गए थे। वह अकेला था, तभी उसने यह कदम उठा लिया। जब वह लौटे तो फंदे पर शव लटका देख उनके होश उड़ गए। थाना क्षेत्र के मोहल्ला सिद्धार्थ नगर निवासी सुशील कुमार (22) ट्रैक्टर चालक था। उसकी शादी करीब तीन माह पूर्व 25 अप्रैल को हमीरपुर जिले के मिश्रीपुर निवासी सोनम के साथ हुई थी।

विज्ञापन


बताया गया कि रविवार सुबह परिवार के सभी सदस्य झलोखर स्थित भुवनेश्वरी मंदिर के मेले में गए हुए थे, जबकि सुशील घर पर अकेला था। इसी दौरान उसने घर में साड़ी के सहारे पंखे की कुंडी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मेला देखकर लौटे परिजनों ने जब सुशील को फंदे पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

सीएचसी से मेमो मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के पिता से पूछताछ करने के कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष परमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल से मेमो प्राप्त होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया युवक मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed