सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   10 Aam Aadmi Party workers join BSP

Kasganj News: आम आदमी पार्टी के 10 कार्यकर्ता बसपा में शामिल

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
10 Aam Aadmi Party workers join BSP
फोटो21लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती  से मिलने पहुंचे बसपा पदा​धिकारी व अन्य । स्रोत:संगठ
विज्ञापन
कासगंज। जिले में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। आम आदमी पार्टी के 10 कार्यकर्ताओं ने बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया है। इन कार्यकर्ताओं ने बुधवार को लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात कर औपचारिक रूप से सदस्यता ग्रहण की।
Trending Videos

मुख्य मंडल प्रभारी अनिल कुमार बघेल और जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के आवास एवं कैंप कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट की। मनोज कश्यप, संतोष राजपूत, पंकज ठाकुर, कमल कुमार गोला, पुष्पेंद्र सिंह कुशवाहा, देवेंद्र सिंह राजपूत और रणवीर सिंह सहित अन्य ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की है। सभी ने बसपा की नीतियों और विचारधारा में अपना विश्वास जताया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी को जिताने का भी प्रण लिया। इस पर बसपा विधानसभा अध्यक्ष राजकपूर बौद्ध, रिजवान अहमद, अनिल कुमार, राकेश कुमार, अमरनाथ, रीना राजपूत और देवेंद्र सिंह पायलट ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed