{"_id":"69c967169b0641b2ef094ac4","slug":"tanakpur-achhnera-special-train-now-regular-relief-to-passengers-kasganj-news-c-175-1-agr1054-145431-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: टनकपुर-अछनेरा स्पेशल ट्रेन अब नियमित, यात्रियों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: टनकपुर-अछनेरा स्पेशल ट्रेन अब नियमित, यात्रियों को राहत
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की मांग पर टनकपुर-अछनेरा स्पेशल ट्रेन को नियमित एक्सप्रेस सेवा में शामिल कर दिया है। इस निर्णय से यात्रियों और पूर्णागिरि धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। पहले यह ट्रेन 05061-62 नंबर से स्पेशल ट्रेन के रूप में संचालित हो रही थी।
रेलवे ने इसे स्थायी रूप से एक्सप्रेस ट्रेन का दर्जा देते हुए 15093-94 नंबर आवंटित किया है। यात्रियों की सुविधा के लिए पहले इसका संचालन अस्थायी रूप से किया जा रहा था। लोगों की मांग पर इसके फेरे बढ़ाए जाते थे। यात्रियों की मांग पर ट्रेन को नियमित किया गया है।
रेलवे बोर्ड निदेशक कोचिंग संजय आर नीलम के अनुसार, इसे नियमित एक्सप्रेस किया गया है। कासगंज जंक्शन से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु टनकपुर के लिए रवाना होते हैं। ट्रेन के नियमित होने से उन्हें बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधा मिलेगी।
ट्रेन का समय और लाभ
एक्सप्रेस ट्रेन 15094 सुबह 4:10 बजे टनकपुर से चलकर बरेली, रामगंगा, कासगंज और मथुरा होते हुए दोपहर 12:20 बजे अछनेरा पहुंचेगी। वापसी में 15093 नंबर के साथ यह दोपहर 3:30 बजे अछनेरा से छूटकर रात 11:45 बजे टनकपुर पहुंचेगी। इससे श्रद्धालुओं की धार्मिक यात्रा अधिक सहज और सुरक्षित बनेगी। दैनिक यात्रियों, व्यापारियों और छात्रों को भी इस निर्णय से फायदा होगा।
रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास कर रही है। टनकपुर-अछनेरा स्पेशल ट्रेन को नियमित एक्सप्रेस करने का रेलवे का यह कदम सराहनीय है। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि लोगों की जेब पर खर्च कम पड़ेगा। पूर्णागिरि धाम जाने वाले श्रद्धालुओं का सफर आसान होगा।-राम नंदन वार्ष्णेय, सदस्य यात्री परामर्शदात्री इज्जतनगर मंडल ।
Trending Videos