{"_id":"69c967a4f40bc553a808c43f","slug":"womans-body-found-hanging-investigation-underway-kasganj-news-c-175-1-agr1054-145404-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, जांच जारी
विज्ञापन
फोटो03मृतक पूनम का फाइल फोटो।
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली की न्यू कॉलोनी में रविवार की सुबह कॉलोनी निवासी पूनम (45) का शव फंदे पर लटका मिला। सुबह कमरे का दरवाजा न खुलने पर परिजन को जानकारी हुई। महिला के परिजन दूसरे कमरे में सो रहे थे।
पति धीरेंद्र ने बताया कि वह बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सो रहा था। पत्नी अन्य कमरे में थी। रविवार सुबह 6 बजे पूनम को जगाने के लिए दरवाजा खटखटाया। दरवाजा न खुलने और कोई आवाज न आने पर बच्चों को बताया। दरवाजा खोलने पर महिला का शव फंदे पर लटका हुआ था। महिला की मौत की सूचना पर पड़ोसी एकत्रित हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने परिजन से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए।
कोतवाली प्रभारी अजयवीर सिंह ने बताया कि महिला और उसके पति के बीच शुक्रवार को कहासुनी हुई थी। पूनम के तीन बच्चे हैं, जो लवी (23), विक्की (21) और डेविड (14) हैं। महिला की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos