सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   10 holding areas have been set up for parking vehicles.

Kasganj News: एलपीजी संकट के साथ अब बिजली कटने का डर

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 18 Mar 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में एलपीजी गैस के बाद अब स्मार्ट मीटर आधारित प्रीपेड बिजली व्यवस्था लोगों के लिए नई परेशानी बनती जा रही है। माइनस बैलेंस पर पिछले तीन दिनों में 7,436 उपभोक्ताओं की बिजली काटी जा चुकी है। मंगलवार को बड़ी संख्या में उपभोक्ता अपने बिजली कनेक्शन का रिचार्ज कराने के लिए विभिन्न विद्युत उपकेंद्रों पर पहुंचे, जहां काफी भीड़ देखने को मिली। एडवांस रिचार्ज कराने का उपभोक्ताओं पर दबाव है।जिले में दो लाख से अधिक बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें से 1,37,306 घरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा चुके हैं। उपभोक्ता चंद्रपाल का कहना है कि एलपीजी गैस के बाद अब बिजली परेशान कर रही है। पहले बकाया बिल जमा करने के लिए कुछ समय मिल जाता था, लेकिन अब माइनस बैलेंस खत्म होते ही बिजली आपूर्ति तुरंत बंद हो जाती है। इससे घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं और लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को जिले में 782 उपभोक्ताओं पर 56.11 लाख रुपये बकाया होने के कारण उनकी बिजली आपूर्ति बाधित कर दी गई। उपकेंद्रों पर एडवांस रिचार्ज और बकाया भुगतान के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। प्रभुपार्क उपकेंद्र पर कुछ उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन रिचार्ज में तकनीकी दिक्कतों की भी शिकायत की। हालांकि, रिचार्ज के बाद बिजली बहाल होने पर लोगों ने राहत महसूस की।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed