सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   10 holding areas have been set up for parking vehicles.

Kasganj News: वाहन खड़े करने के लिए 10 होल्डिंग एरिया तय

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 18 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सड़क सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से जिले में सहायक उप संभागीय परिवहन विभाग ने विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर 10 होल्डिंग एरिया तय किए हैं। अब इन चयनित क्षेत्रों में भारी वाहन, ट्रक और बड़े वाहन खड़े करने पर चालान नहीं काटा जाएगा। जिले में लंबे मार्ग तय करके आने वाले वाहन चालकों को विशेष राहत और सुविधा मिलेगी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए थे कि जिलों में भारी वाहन खड़ा करने के लिए विशेष होल्डिंग एरिया का चिह्नांकन किया जाए। इन निर्देशों के आधार पर सहायक उप संभागीय परिवहन अधिकारी आरपी मिश्र ने जिले के 10 थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर होल्डिंग एरिया चिन्हित किया। इस निर्णय से न केवल वाहन चालकों को सहूलियत मिलेगी, बल्कि सड़क पर अनावश्यक भीड़ और वाहन खड़े होने के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को भी काफी हद तक रोका जा सकेगा। परिवहन विभाग का यह कदम सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और जिले की यातायात व्यवस्था बनाए रखने को लिया है।
Trending Videos

------
इन थाना क्षेत्रों में तय किए गए स्थान
-सदर कोतवाली क्षेत्र कासगंज-सोरों मार्ग स्थित बारह पत्थर मैदान
-सोरों कोतवाली क्षेत्र: मेला ग्राउंड
-थाना ढोलना क्षेत्र: कैनाल बाईपास, बिजली घर के पास
-थाना अमांपुर: एटा रोड, हनुमान मंदिर के पीछे
-थाना सहावर: ईदगाह के पास
-थाना सुन्नगढ़ी: बस्तर-गंज रोड तिराहा
-थाना पटियाली: सिढ़पुरा रोड, एसबीआर इंटर कॉलेज के पास ग्राउंड
-थाना गंजडुंडवारा: गंज-पटियाली मार्ग स्थित ग्राउंड
-थाना सिढ़पुरा: अमांपुर मार्ग, बिजली घर के पास
-थाना सिकंदपुर वैश्य: गंज-कादरगंज मार्ग, छितैरा चौराहे स्थित ग्राउंड

वर्जन:
जिले में भारी वाहन खड़े करने के लिए विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 10 होल्डिंग एरिया का चयन किया गया है। इन होल्डिंग एरिया में भारी वाहन खड़े होने पर चालानी कार्रवाई नहीं की जाएगी। यह निर्णय शासन के निर्देशानुसार जिले की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और सड़क हादसों की घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से लिया गया है। - आरपी मिश्र, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed