{"_id":"69e12c229b4086db0100a8fe","slug":"68-schemes-of-the-district-are-in-a-category-on-cm-dashboard-kasganj-news-c-175-1-kas1001-146297-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: सीएम डैशबाेर्ड पर जिले की 68 योजनाएं ए श्रेणी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: सीएम डैशबाेर्ड पर जिले की 68 योजनाएं ए श्रेणी में
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने बृहस्पतिवार को सीएम डैशबोर्ड की रैंकिग के आधार पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। जिले में कुल 80 योजनाएं संचालित हैं।
इनमें से सीएम डैशबोर्ड पर जिले की 68 योजनाओं को ए श्रेणी मिली है। सात योजनाओं को बी, तीन योजनाओं को सी और दो योजनाओं को डी श्रेणी मिली है।
जिलाधिकारी ने कम श्रेणी वाले विभागों को रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं। सीएम युवा उद्यमी विकास योजना में जिले को कम रैंक प्राप्त हुई है। जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए कि वह नियमित पर्यवेक्षण करके सुधार सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री आवासीय योजना ग्रामीण के संबंध में खंड विकास अधिकरियों से प्रगति सुनिश्चित करने को कहा गया है। जल निगम को हर घर जल योजना के कार्य में अपेक्षित सुधार के निर्देश दिए।
इसके अलावा उन्होंने एंबुलेंस 102, छात्रवृत्ति योजना, पांचवां वित्त ग्रामीण, फैमिली आईडी आदि योजनाओं में सुधार के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, परियोजना निदेशक विकल कुमार आदि मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X