फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   72 players selected from the competition for regional matches.

Kasganj News: प्रतियोगिता से क्षेत्रीय मुकाबलों के लिए 72 खिलाड़ी चयनित

Sun, 26 Jul 2026 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 26 Jul 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
72 players selected from the competition for regional matches.
फोटो11जवाहर नवोदय में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में चयनित ​खिलाड़ी। स्रोत:संस्थान
कासगंज। जवाहर नवोदय विद्यालय, थारा-चित्रा में आयोजित नवोदय विद्यालय समिति, लखनऊ क्षेत्र के संकुल आगरा-ए की दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में 11 जवाहर नवोदय विद्यालयों के खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के आधार पर क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए 72 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ियों में 36 बालक और 36 बालिकाएं शामिल हैं, जो अब नवोदय विद्यालय समिति, लखनऊ क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य आरआर सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं तथा उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की प्रेरणा देते हैं।
विज्ञापन

विद्यालय परिवार ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले अधिकारियों, शिक्षकों, निर्णायकों, प्रशिक्षकों, उप प्राचार्य नीलेश कुमार, वरिष्ठ शिक्षक धर्मेंद्र, खेल प्रभारी डॉ. चंद्रपाल, श्रीमती सविता तथा समस्त विद्यालय परिवार और सहयोगी कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed