सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   A woman who came to resolve a family dispute was beaten up by her husband.

Kasganj News: पारिवारिक विवाद सुलझाने आई महिला व उसे पति से मारपीट

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 15 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ढोलना। गांव दौंकेली में 10 मार्च की दोपहर पारिवारिक विवाद सुलझाने आई महिला व उसके परिजन के साथ लोगों ने मारपीट कर दी। मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Trending Videos

जनपद हाथरस गांव छोटा अईयापुर निवासी जया कुमारी पत्नी राजकुमार की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार वह 10 मार्च दोपहर करीब दो बजे ननद के घर गांव दौंकेली ढोलना आई थी। आरोप है कि बातचीत के दौरान ननदोई मोहन लाल व उसके भाई कुशलपाल और हंसराज उनके साथ गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके व पति के साथ लाठी-डंडा से मारपीट कर दी। आरोप है कि वह शिकायत करने के लिए ढोलना कोतवाली पहुंचीं, कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने मामले में की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। ढोलना कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया महिला व उसके पति का चिकित्सीय परीक्षण कराने के लिए अस्पताल भेजा था। इसके बाद वह कोतवाली नहीं आई। महिला की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed