सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   A young man returning from a wedding ceremony was shot due to an old rivalry.

Kasganj News: पुरानी रंजिश में शादी समारोह से लौट रहे युवक को मारी गोली

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश में मंगलवार की देर रात एक युवक को गोली मार दी गई। युवक शादी समारोह से लौट रहा था। गोली युवक का जबड़ा चीरते हुए कंधे से पार निकल गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
Trending Videos

गांव म्याऊ निवासी समद (22) पुत्र अकील और अनवर पुत्र अशरफ के बीच दिल्ली के रघुवीर नगर में लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों ही दिल्ली से गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। मंगलवार की रात लगभग 12 बजे शादी समारोह से समद जब अपने घर लौट रहा था, तभी आरोपी अनवर ने उसे रास्ते में रोक लिया। पुरानी रंजिश पर दोनों के बीच कहासुनी हुई और हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान अनवर ने तमंचे से उस पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद घायल समद किसी तरह बचकर अपने घर की ओर भागा। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन आरोपी युवक वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चंचल सिरोही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल घायल समद को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दिल्ली में चल रहे विवाद के कारण ही युवक को गोली मारी गई है। सीओ पटियाली संदीप वर्मा ने जानकारी दी कि घायल युवक के पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर मिल गई है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी अनवर की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। आरोपी को जल्द पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed