सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   A young man who was going to attend his daughter's birthday died in an accident.

Kasganj News: बेटी के जन्मदिन में शामिल होने जा रहे युवक की हादसे में मौत

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
A young man who was going to attend his daughter's birthday died in an accident.
फोटो06सिकंदरपुर वैश्य के गांव नगला जौरी में हुए सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद रोते बिलखते
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र में बुधवार को एक सड़क हादसे में जधई गांव के पास एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बेटी के जन्मदिन में शामिल होने ससुराल जा रहे एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हाे गया।
Trending Videos

लखनपुर निवासी देवेंद्र (30) अपने साथी नगला जोरी निवासी विमल (24) के साथ मोटरसाइकिल से अपनी ससुराल नगला जोरी जा रहे थे। उनकी बाइक कादरगंज सड़क पर जधई गांव के पास पहुंची। तभी सामने से आ रही अनियंत्रित कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि देवेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 और 108 एम्बुलेंस पहुंची। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंजडुंडवारा ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। विमल की हालत नाजुक थी, इसलिए उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।
सीओ पटियाली अमित कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
--------------
जन्मदिन की खुशी मातम में बदली

परिजन ने बताया कि बुधवार को देवेंद्र की बड़ी बेटी तान्या का छठा जन्मदिन था। घर में उत्सव का माहौल था और देवेंद्र इसी खुशी में शामिल होने ससुराल जा रहा था। देवेंद्र की आठ साल पहले शादी हुई थी, उसकी दो बेटियां तान्या और प्रज्ञा (4) हैं। पिता की मौत की खबर मिलते ही पत्नी और बच्चों का बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed