{"_id":"6a0610b3a1daefa3a100947e","slug":"body-of-unidentified-young-man-found-hanging-from-a-tree-along-the-canal-bank-kasganj-news-c-175-1-agr1054-147683-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: नहर किनारे पेड़ पर फंदे से लटका मिला अज्ञात युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: नहर किनारे पेड़ पर फंदे से लटका मिला अज्ञात युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की देर शाम नहर किनारे एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। शव मिलने की सूचना पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक की पहचान देर रात तक नहीं हो सकी थी।
प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम 7:56 बजे नगला बीच के पास नहर किनारे एक नीले रंग का ई-रिक्शा खड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर नहर पटरी से करीब 50 मीटर दूर झाड़ियों के बीच पापड़ी के पेड़ पर एक युवक फांसी के फंदे से लटका मिला।
मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष प्रतीत हो रही है। युवक ने सफेद धारीदार शर्ट और मटमैले रंग की जींस पहन रखी थी। उसके दाहिने हाथ में सफेद धातु का कड़ा तथा उंगली में पीली धातु की अंगूठी भी मिली है। युवक का रंग सांवला बताया गया है। आसपास के गांवों के लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। मौके पर फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया और साक्ष्य संकलित किए। उन्होंने बताया कि युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
Trending Videos