{"_id":"6a06105ccc126036310475ac","slug":"new-bphu-to-be-established-at-soron-chc-cmo-conducts-inspection-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-147676-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: सोरों सीएचसी में बनेगा नया बीपीएचयू, सीएमओ ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: सोरों सीएचसी में बनेगा नया बीपीएचयू, सीएमओ ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में प्रस्तावित नए बीपीएचयू (ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट) निर्माण के लिए भूमि उपलब्धता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सीएमओ ने चिकित्सा अधीक्षक मुकेश कुमार को निर्देश दिए कि बीपीएचयू निर्माण के लिए निर्धारित स्थल की व्यवस्थाएं समय से पूरी कराई जाएं, ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी तैयारियां व्यवस्थित रखने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया। सीएमओ ने परिसर में पाई गई कमियों पर नाराजगी जताते हुए उन्हें तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को स्वच्छ और बेहतर वातावरण मिलना चाहिए।
डॉ. राजीव अग्रवाल ने चिकित्सा अधीक्षक को अस्पताल परिसर में नियमित साफ-सफाई, व्यवस्थाओं के रखरखाव और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
Trending Videos