सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Illegal encroachment removed from in front of Barah Patthar Ground.

Kasganj News: बारह पत्थर मैदान के सामने से हटवाया गया अवैध अतिक्रमण

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Illegal encroachment removed from in front of Barah Patthar Ground.
फोटो64कासगंज में बारह पत्थर मैदान के सामने से अतिक्रमण हटवाते एसडीएम संजीव कुमार। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और मुख्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। एसडीएम की उपस्थिति में नगर पालिका की टीम ने बारह पत्थर मैदान के सामने स्थित अवैध अतिक्रमण को पूरी तरह हटवा दिया।
Trending Videos


बारह पत्थर मैदान के सामने लंबे समय से अस्थाई निर्माण और अवैध अतिक्रमण था। जिससे आवागमन में परेशानी हो रही थी। शुक्रवार को एसडीएम और नगर पालिका की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची, तो अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने अवैध रूप से रखे खोखे और अन्य अस्थाई निर्माणों को ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि शहर के मुख्य स्थलों पर अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोबारा अतिक्रमण करने का प्रयास किया गया, तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed