सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Speeding Tractor Collides with Two Motorcycles; Ex-Serviceman Dies

Kasganj News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो बाइकों को मारी टक्कर, पूर्व सैनिक की मौत

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। थाना क्षेत्र के गांव गुड़गुड़ी के निकट बृहस्पतिवार की शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक पूर्व सैनिक की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार दो किशोर घायल हो गए। हादसा जाहरवीर मंदिर के पास हुआ।
Trending Videos

गोराह-सहावर मार्ग पर गांव गुड़गुड़ी के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। राहगीर ने फोन पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल पर डॉक्टर ने पूर्व सैनिक भूप सिंह (55) निवासी नगला वन थाना सहावर को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मृतक पूर्व सैनिक थे। वहीं दूसरी बाइक पर सवार राजा (16) पुत्र पप्पू और मुकेश (16) पुत्र दयाराम निवासी होडलपुर थाना सोरों घायल हो गए। डॉक्टर ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed