सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Alert of storm and rain on March 20-21

Kasganj News: 20-21 मार्च को आंधी और बारिश का अलर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Tue, 17 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले का मौसम फिर से करवट बदलेगा। मौसम विभाग ने 20 और 21 मार्च को भी आंधी, बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे फसलों को नुकसान हो सकता है। इसके साथ ही अन्य समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में सावधानी आवश्यक है।जिले में तीन दिन पहले तेज हवाएं चलने और बूंदाबांदी से मौसम में नरमी आ गई थी। इसके बाद से फिर से पारा चढ़ने लगा। अब मौसम में फिर से बदलाव की संभावना जताई जा रही है। कृषि विज्ञान केंद्र मोहनपुरा के डॉ. आकाश ने बताया कि आगामी दो दिन यानी 20 और 21 मार्च के दौरान हल्की से मध्यम बादल छाए रहेंगे। इस दौरान तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है।अधिकतम तापमान 28 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जो सामान्य से लगभग 3 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 16 से18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जो सामान्य से 4 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो सकता है। सापेक्ष आर्द्रता का अधिकतम स्तर 69.96 प्रतिशत और न्यूनतम स्तर 46.65 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है।हवा की दिशा उत्तर-पूर्व और उत्तर-पश्चिम रहेगी। तेज हवाओं के कारण बाहर काम करने वाले लोग विशेष सावधानी बरतें। बिजली गिरने और तूफानी बारिश की घटनाओं से बचने के लिए पेड़ों और बिजली के खंभों के पास न जाएं।
Trending Videos


यह बरतें सावधानी
-आंधी आने पर सुरक्षित रहने के लिए खुले में न रहें
-खिड़कियां और दरवाजे बंद करें,
-ढीली चीजों को अंदर रखें
-बिजली के उपकरणों को बंद करें.
-अगर बाहर हैं तो किसी मजबूत इमारत या सुरक्षित स्थान में आश्रय लें
-पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed