सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Aliganj defeated Fagnoul in the Sarva Samaj Night Cricket Tournament.

Kasganj News: सर्व समाज नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में अलीगंज ने फग्नौल को हराया

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिढ़पुरा। गांव तैयबपुर में चल रही सर्व समाज नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार रात अलीगंज और फग्नौल की टीमों के बीच खेला गया। अलीगंज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। अलीगंज के बल्लेबाजों ने आतिशी पारी खेलते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 161 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

फग्नौल की टीम को जीत के लिए 162 रनों का लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फग्नौल की टीम कड़े संघर्ष के बावजूद 10 ओवरों में 129 रन ही बना सकी। अलीगंज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच को अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि और समाजसेवी राजेंद्र पाल शाक्य ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके और टॉस उछालकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि सामाजिक समरसता भी बढ़ती है। देर रात तक चले इस मैच का ग्रामवासियों ने जमकर लुत्फ उठाया। चौकों-छक्कों पर दर्शकों की तालियों से मैदान गूंज उठा।
विज्ञापन

इस दौरान टूर्नामेंट अध्यक्ष राहुल कुमार और विकास गौतम के साथ अरुण कुमार, सुरजीत सिंह, हिमांशु, अमित कुमार, गुड्डू, सोनू का विशेष सहयोग रहा। मैच में निर्णायक (अंपायर) की भूमिका मौसीन खान और राहुल कुमार ने बखूबी निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed