{"_id":"6a2eed759c03fbabd302ceba","slug":"digital-mandi-ready-for-maize-procurement-10-centers-set-up-kasganj-news-c-25-1-agr1063-1085065-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: मक्का खरीद के लिए डिजिटल मंडी तैयार, 10 केंद्र बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: मक्का खरीद के लिए डिजिटल मंडी तैयार, 10 केंद्र बने
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज। जिले में मक्का खरीद व्यवस्था पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी ढांचे के साथ शुरू होने जा रही है। प्रशासन ने किसानों की उपज को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए 10 सरकारी केंद्रों का नेटवर्क तैयार कर दिया है। खरीद प्रक्रिया सोमवार से औपचारिक रूप से शुरू होगी।मक्का खरीद के लिए मंडी परिसर में तीन केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा सोरों, सहावर, गंजडुंडवारा, अमांपुर और सिढ़पुरा में एक-एक केंद्र बनाए गए हैं, जबकि पटियाली में दो केंद्रों पर खरीद होगी। इस व्यवस्था से किसानों को लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसान पहले ऑनलाइन पंजीकरण कराएंगे, उसके बाद ही वे निर्धारित केंद्रों पर फसल बेच सकेंगे। पोर्टल सक्रिय कर दिया गया है और पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। सभी केंद्रों पर तौल मशीन, बोरे और भंडारण की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। भुगतान सीधे ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से किसानों के खातों में भेजा जाएगा, जिससे लेनदेन में पारदर्शिता बनी रहेगी। खरीद प्रक्रिया की निगरानी के लिए अपर जिलाधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। डीआरएमओ अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सभी तैयारियां पूर्ण हैं। किसान जल्द से जल्द पंजीकरण कराकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।