सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Tractor hits bike; one dead, two injured.

Kasganj News: बाइक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गंजडुंडवारा-सहावर मार्ग पर गांव गढ़का के पास शनिवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। तीनों युवक दोस्त के घर दावत खाने सहावर जा रहे थे। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बरेली और अलीगढ़ रेफर किया गया है। पटियाली के गांव बहादुर नगर निवासी ओमवीर सिंह (25), एटा रोड गंजडुंडवारा निवासी यादराम (50) और सरबन सिंह (22) शनिवार रात करीब 9 बजे दोस्त के घर दावत खाने बाइक से सहावर जा रहे थे। उनकी बाइक गढ़का गांव के पास पहुंची, तभी सामने से ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे ओमवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी यादराम और सरबन घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद यादराम के परिजन उसे बरेली ले गए, जबकि सरबन के परिजन अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले गए। मृतक के भाई रिंकू ने बताया कि अंतिम संस्कार के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी जाएगी।


रिपोर्ट : अभिषेक भारद्वाज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed