{"_id":"6a2eee0b759345f0a702d1bc","slug":"shiva-cricket-academy-secures-a-spot-in-the-semi-finals-with-a-win-kasganj-news-c-25-1-agr1063-1085070-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: शिवा क्रिकेट एकेडमी ने जीत के साथ सेमीफाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: शिवा क्रिकेट एकेडमी ने जीत के साथ सेमीफाइनल में बनाई जगह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज। कानपुर के डीएवी क्रिकेट मैदान पर पर आयोजित डॉ. नरेंद्र स्वरूप स्मृति समर कप अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में शिवा क्रिकेट एकेडमी कासगंज का शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम ने तीसरे मुकाबले में पीएसी क्रिकेट एकेडमी कानपुर को 41 रन से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवा क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 142 रन बनाए। टीम की ओर से मयंक वर्मा ने 33 गेंदों पर 41 रन की पारी खेली, जबकि रुद्र ने 20 गेंदों में 32 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। 143 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीएसी क्रिकेट एकेडमी की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 101 रन ही बना सकी। कासगंज की टीम ने 41 रन से मुकाबला जीत लिया। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ईशांत वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 4 ओवर में मात्र 17 रन देकर 3 विकेट लिए और बल्लेबाजी में 11 गेंदों पर 12 रन का योगदान भी दिया। मैच में अंपायरिंग की जिम्मेदारी संजू शर्मा और किशोर ने निभाई। तीन जीत के साथ शिवा क्रिकेट एकेडमी ने खिताब की दावेदारी मजबूत की है।