फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Allegations of payment irregularities; team arrives for investigation.

Kasganj News: भुगतान में अनियमितता के आरोप, जांच के लिए पहुंची टीम

Wed, 29 Jul 2026 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Allegations of payment irregularities; team arrives for investigation.
फोटो31सिढ़पुरा की ग्राम पंचायत बाजितपुर में मनरेगा योजना के तहत कराए गए कार्य जांच करने पहुंच - फोटो : 1
सिढ़पुरा। ग्राम पंचायत बाजितपुर में मनरेगा योजना के तहत कराए गए इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण कार्य में 9.33 लाख रुपये के कथित फर्जी भुगतान के मामले में शासन के आदेश पर जांच शुरू हो गई है। पूर्व विधायक ममतेश शाक्य ने मामले की शिकायत की थी। बुधवार को जांच टीम गांव पहुंची।
विज्ञापन

टीम ने निर्माण कार्य से लेकर भुगतान से जुड़े अभिलेखों की पड़ताल की। बीडीओ, जेई और ग्राम सचिवों सहित कई जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ की गई। पटियाली के पूर्व विधायक ममतेश शाक्य ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को शिकायती पत्र भेजा था।
विज्ञापन

इसमें उन्होंने बताया था कि ग्राम पंचायत बाजितपुर में ट्रांसफाॅर्मर से सुनील जाटव के खेत तक मनरेगा योजना के तहत इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण कराया गया था। आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत स्तर से होने वाले भुगतान के स्थान पर क्षेत्र पंचायत स्तर से कथित फर्जी एमबी (मेजरमेंट बुक) तैयार कराकर करीब 9.33 लाख रुपये का भुगतान निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच टीम में अपर आयुक्त ग्राम विकास लखनऊ सुमनलता, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम अधिकारी अक्षिता यादव तथा राज्य गुणवत्ता नियंत्रण अलीगढ़ मंडल सत्येंद्र कुमार शामिल रहे। टीम ने मौके पर पहुंचकर इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण कार्य की स्थिति का निरीक्षण किया।
जांच के दौरान खंड विकास अधिकारी कुलदीप, एपीओ प्रीती, एडीओ ग्राम्य हरिओम प्रतिहार, जेई आरईडी सत्यप्रकाश, जेई एमआई अमर सिंह, लिपिक रामचंद्र, ग्राम सचिव नीरज शाक्य, सचिव अजीत यादव से भी पूछताछ की गई। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। जांच में वित्तीय अनियमितता मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि पूर्व विधायक ने ग्राम पंचायत बाजितपुर में मनरेगा योजना के तहत कराए गए इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण में अनियमितता की शिकायत की थी। शासन के आदेश पर ग्राम पंचायत पहुंचकर टीम ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed