{"_id":"6a6a3cb480251051be09e8be","slug":"uncle-dies-niece-injured-in-collision-between-motorcycles-kasganj-news-c-175-1-agr1054-151404-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: बाइकों की भिड़ंत में मामा की मौत, भांजी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: बाइकों की भिड़ंत में मामा की मौत, भांजी घायल
विज्ञापन
मृतक राजू का फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजडुंडवारा। सुन्नगढ़ी थाना क्षेत्र में गंजडुंडवारा-बदायूं हाईवे मार्ग पर बुधवार की देर शाम गांव महमूदपुर के पास दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार मामा की मौत हो गई, जबकि भांजी घायल हो गई। पुलिस ने घायल को गंजडुंडवारा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया।
सिकंदरपुर वैश्य के गांव रसूलपुर आरौरा निवासी राजू (19) पुत्र राजेश्वर बुधवार की शाम बाइक पर सवार होकर भांजी रोशनी (18) पुत्री राजवीर निवासी गांव खरगातीपुर को उसके घर छोड़ने जा रहे थे। जैसे ही वह महमूदपुर गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से तेज गति से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक पर सवार लोग दूर जा गिरे। दूसरी बाइक पर दुर्वेश पुत्र सतीश (20) निवासी सलावतनगर और शिवम पुत्र मनवीर (21) निवासी गंजडुंडवारा सवार थे। घटना के बाद राहगीर व आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर सुन्नगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया गया। जहां डॉक्टर ने राजू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, घायल रोशनी, दुर्वेश और शिवम को हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी राधेश्याम पुलिस टीम के साथ सीएचसी पहुंचे और मृतक के परिजन से घटना के बारे में जानकारी की। सीओ अमित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन की ओर से अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।