{"_id":"6a849aece3a1a04ba202015c","slug":"amidst-a-land-dispute-a-young-man-hanged-himself-at-home-and-died-kasganj-news-c-175-1-kas1003-152407-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: जमीन के विवाद के बीच युवक ने घर में लगाया फंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: जमीन के विवाद के बीच युवक ने घर में लगाया फंदा, मौत
विज्ञापन
फोटो 30 कासगंज फाइल फोटो मृतक हृदेश। स्रोत: परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। शहर की चित्रगुप्त कॉलोनी में मंगलवार सुबह जमीन के विवाद के दौरान एक युवक फंदे पर लटका मिला। परिजन उसे उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए। वहां उसकी मौत हो गई। इस पर आक्रोशित परिजन शव लेकर कोतवाली पहुंच गए। हंगामा करते हुए हत्या का आरोप लगाया। मामले में एसपी ने दोहरे पैनल से पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए हैं।
कोतवाली पुलिस के अनुसार, चित्रगुप्त कॉलोनी निवासी रोहन और उनके पड़ोसी इंद्रपाल के बीच पिछले 10 वर्षों से घरेलू जमीन के बंटवारे में विवाद चल रहा है, जो अदालत में विचाराधीन है। रविवार की रात करीब 10 बजे दोनों पक्षों में इसे लेकर मारपीट हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों का चिकित्सीय परीक्षण कराकर कार्रवाई की। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौते की बातचीत चल रही थी।
मंगलवार की सुबह रोहन पक्ष के ह्रदेश (24) पुत्र जोगेंद्र उर्फ राजू निवासी चित्रगुप्त कॉलोनी फंदे पर लटका मिला। इससे चीख-पुकार मच गई। परिजन युवक को फंदे से उतार कर उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इस पर आक्रोशित परिजन युवक का शव लेकर मंगलवार की शाम कोतवाली पहुंच गए। उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
सूचना पर सीओ सदर और कोतवाली प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पूछताछ के दौरान मृतक की बहन कीर्ति निवासी नरोली ने बताया कि हृदेश ने घर में फंदा लगा लिया था।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक, प्राथमिक जांच में युवक के खुद फंदा लगाने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि दो दिन पहले हुए विवाद के चलते परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी के आदेश पर डॉक्टरों के डबल पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है। सीओ आंचल चौहान ने बताया कि जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था। फंदा लगाने से युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।