फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Rain washes away under-construction drain mesh; residents distressed as paving stones are dislodged.

Kasganj News: बारिश से बहा निर्माणाधीन नाले का जाल, खड़ंजा उखड़ने से लोग परेशान

Tue, 18 Aug 2026 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Rain washes away under-construction drain mesh; residents distressed as paving stones are dislodged.
फोटा 36 गंजडुंडवारा का निर्माणाधीन नाला। स्रोत: संवाद
गंजडुंडवारा। पूर्व थोक मोहल्ला स्थित वार्ड संख्या 19 में नगर पालिका की ओर से कराया जा रहा नाला निर्माण कार्य स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। सोमवार की रात हुई तेज बारिश के कारण निर्माणाधीन नाले की सरिया और जाल बह गए। वहीं खोदाई के चलते आसपास के करीब एक दर्जन घरों के सामने बिछा खड़ंजा पूरी तरह उखड़ गया।
विज्ञापन


नगर पालिका ने इस नाले के निर्माण का ठेका स्वराज एसोसिएट्स को दिया है जो पिछले 15 दिनों से निर्माण कार्य करा रही है। बारिश और जलभराव की वजह से खोदाई वाली जगह की मिट्टी धंस गई जिससे रास्ते का खड़ंजा बह गया। मिट्टी का कटाव होने से सड़क किनारे बने मकानों की नींव को खतरा पैदा हो गया है। इससे आसपास के निवासी दहशत में हैं।
विज्ञापन

हादसे की आशंका और लोगों के आक्रोश की सूचना मिलने पर नगर पालिका के अवर अभियंता (जेई) हेमंत कुमार और निर्माण लिपिक गंगा प्रसाद शाक्य ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने ठेकेदार को जल्द से जल्द कार्य दुरुस्त करने और सुरक्षात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। जेई ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर जायजा लिया गया। ठेकेदार को जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed