फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Two groups clash over shop ownership rights; three injured.

Kasganj News: दुकान के मालिकाना हक के लिए भिड़े दो पक्ष, तीन घायल

Tue, 18 Aug 2026 11:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थनगरी के मोहल्ला रामसिंहपुरा में दुकान के मालिकाना हक के लिए दो पक्षों में मारपीट में हो गई। इसमें दोनों पक्षों की ओर से तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामसिंहपुरा मुख्य बाजार में स्थित पैतृक दुकान के लिए दो पक्षों के बीच काफी समय से मालिकाना हक का विवाद चल रहा है। एक पक्ष की अर्चना पत्नी अशोक कुमार शुक्ला दुकान पर अपना मालिकाना हक बता रही हैं, जबकि दूसरे पक्ष के श्रीकृष्ण पुत्र नाथूराम महेरे, जो अर्चना के भाई बताए जा रहे हैं वह भी दुकान पर अपना अधिकार जता रहे हैं।
विज्ञापन

इसी विवाद में मंगलवार की देर शाम को दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। आरोप है कि कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। मारपीट में एक पक्ष से दीपक पुत्र अशोक शुक्ला घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष से श्रीकृष्ण पुत्र नाथूराम महेरे और माधव महेरे पुत्र श्रीकृष्ण घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने सभी घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि दो पक्षों में दुकान के मालिकाना हक के लिए मारपीट हुई। घायलों को उपचार के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed