{"_id":"69e12bcce6c09842f40868f6","slug":"aryaman-brought-glory-to-the-district-by-scoring-982-marks-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-146289-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: 98.2% अंक लाकर आर्यमान ने बढ़ाया जिले का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: 98.2% अंक लाकर आर्यमान ने बढ़ाया जिले का मान
विज्ञापन
फोटो16आर्यमान अग्रवाल, 98.2 प्रतिशत ,पार्वती प्रेमा कॉलेज नैनीताल। स्रोत:स्वयं
विज्ञापन
कासगंज। सेंट्रल बोर्ड ऑफ एजुकेशन की हाईस्कूल की परीक्षा में आर्यमान अग्रवाल ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
आर्यमान अग्रवाल नगर के हार्डवेयर कारोबारी विशाल अग्रवाल के पुत्र और प्रमुख समाजसेवी भगवती प्रसाद अग्रवाल के पौत्र हैं। उन्होंने पार्वती प्रेमा कॉलेज, नैनीताल में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
विषयवार प्रदर्शन की बात करें तो आर्य मान ने इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा विज्ञान और अंग्रेजी में 99-99, हिंदी में 97, सामाजिक विज्ञान में 96 तथा गणित में 95 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
उनकी इस शानदार सफलता पर उनकी मां आकांक्षा अग्रवाल, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष दीपक सिंघल, पंकज अग्रवाल, अनिल माहेश्वरी, धीरज जैन, अनूप अग्रवाल, कमल माहेश्वरी और विकास अग्रवाल सहित कई लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -
आराध्या को मिले 97.2 प्रतिशत अंक
आवास विकास निवासी छात्रा आराध्या राजपूत ने सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा में दून पब्लिक स्कूल, एटा से 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिजन में खुशी का माहौल है।
आराध्या के पिता हर प्रसाद लोक निर्माण विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता पूनम देवी गृहिणी हैं। आराध्या ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। वह भविष्य में डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहती हैं। संवाद
Trending Videos