सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Attention of the people around... Accused of raping an innocent child arrested in encounter, shot in the leg

Kasganj News: आसपास के ध्यानार्थ.... मासूम से कुकर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Attention of the people around... Accused of raping an innocent child arrested in encounter, shot in the leg
फोटो 30 - मासूम से कुकर्म करने का आरोपी मुठभेड़ में घायल होने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती। स्
विज्ञापन
कासगंज। गंजडुंडवारा के एक गांव में छह माह के मासूम से कुकर्म करने के आरोपी को पुलिस ने बुधवार की देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पटवारी पुलिया के पास पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की थी। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
Trending Videos

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी अमन सिंह के पैर में गोली लग गई। वह घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे के पिता ने बुधवार को थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनका छह माह का बेटा बुधवार की सुबह घर के बाहर खेल रहा था। मोहल्ले का अमन सिंह (23) उसे खिलाने के बहाने ले गया। जंगल में ले जाकर वहां उसने मासूम के साथ कुकर्म किया। मासूम के घर के बाहर न दिखने पर मां उसे तलाश करते हुए जंगल की ओर गई। उन्हें बच्चे के रोने-बिलखने की आवाज सुनाई दी। मां मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग निकला। मासूम लहूलुहान हालत में मिला।
पुलिस की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही थीं। पटवारी पुलिया के पास उसके छिपे होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने घेराबंदी की तो अमन ने अचानक फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
मौके का मुआयना

मुठभेड़ की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार और क्षेत्राधिकारी पटियाली संदीप वर्मा माैके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद वे जिला अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने घायल आरोपी से पूछताछ की।

फोटो 30 - मासूम से कुकर्म करने का आरोपी मुठभेड़ में घायल होने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती। स्

फोटो 30 - मासूम से कुकर्म करने का आरोपी मुठभेड़ में घायल होने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती। स्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed