सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   BJP workers trained in booth management

Kasganj News: भाजपा ने कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Tue, 17 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
BJP workers trained in booth management
फोटो52कासगंज में भाजपा के प्र​शिक्षण अ​भियान में संबो​धित करते एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी । स्
विज्ञापन
कासगंज। भाजपा नगर मंडल दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का समापन कम्युनिटी हॉल में किया। कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया।
Trending Videos

प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष मीना महेश्वरी, नगर अध्यक्ष मयंक वैश्य और वर्ग प्रमुख संजय गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समापन सत्र में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष और एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने कार्यकर्ताओं के धैर्य, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण वर्ग संगठन को और मजबूत बनाते हैं और कार्यकर्ताओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने के लिए प्रेरित करते हैं। जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा ने संगठनात्मक कार्य पद्धति पर जोर दिया। विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ नेता गौरीशंकर शर्मा ने पार्टी का इतिहास साझा किया। पूर्व जिला अध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, जिला महामंत्री संजय सोलंकी और यश उपाध्याय ने प्रशिक्षण दिया। संचालन नगर मंत्री सुमन सैनी ने किया और वर्ग गीत विजयलक्ष्मी कश्यप ने प्रस्तुत किया। अध्यक्षता महेंद्र सिंह ने की। इस दौरान आकाशदीप वर्मा, आलोक प्रकाश कुलश्रेष्ठ, अरविंद देव पांडे, शिवेंद्र बोहरे, हर्ष वर्मा, अंकित जैन, गुरुपाल सिंह ,सोनू वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed