{"_id":"6a6f86371c22c342b2066bc5","slug":"bku-submitted-a-memorandum-protesting-against-the-hike-in-fertilizer-prices-and-illegal-extortion-kasganj-news-c-175-1-kas1009-151596-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: खाद की बढ़ी कीमतों और अवैध वसूली के विरोध में भाकियू ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: खाद की बढ़ी कीमतों और अवैध वसूली के विरोध में भाकियू ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजडुंडवारा। खाद की कीमतों में मनमानी वसूली और किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन संपूर्ण भारत के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कासगंज को ज्ञापन सौंपा। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि शहर से लेकर देहात तक कई दुकानदार यूरिया और डीएपी खाद को निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बेच रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अवैध वसूली पर रोक नहीं लगाई गई तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
किसान नेता भूप सिंह शाक्य ने कहा कि कि कई स्थानों पर शिकायतों के बावजूद खाद विक्रेताओं के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बहरोजपुर, बकवास, नवाबगंज नगरिया, तरसी, काली गढ़िईया और कादरगंज सहित कई क्षेत्रों में दुकानदार खुलेआम मनमाने दामों पर यूरिया और डीएपी की बिक्री कर रहे हैं।
मांग की है कि अधिक कीमत वसूलने वाले खाद विक्रेताओं पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उनके लाइसेंस निरस्त किए जाएं। साथ ही सरकारी समितियों पर खाद वितरण की व्यवस्था को आसान बनाया जाए और ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन खाद उपलब्ध कराई जाए। ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष भूप सिंह, वेदराम, रामनरेश, उदयवीर, अमर सिंह, सुरजीत सिंह, जमादार, हरिवंश, अरशद सहित अन्य किसान नेता मौजूद रहे।