{"_id":"6a6f86269137b8283d07da2d","slug":"vhp-performs-sadbuddhi-yajna-appeals-to-stay-away-from-drugs-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-151594-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: विहिप ने किया सद्बुद्धि यज्ञ, नशे से दूर रहने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: विहिप ने किया सद्बुद्धि यज्ञ, नशे से दूर रहने की अपील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में रविवार को बारादरी घंटाघर स्थित हनुमान मंदिर पर सद्बुद्धि यज्ञ और नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए यज्ञ में समाज में सद्भाव, संस्कार और नशे से दूर रहने का आह्वान किया गया।
विहिप के प्रांत अधिकारी जगदीश विरथरे ने कहा कि भारतीय संस्कृति में संतों का विशेष स्थान है और समाज को आध्यात्मिक दिशा देने में संतों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। संत समाज का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।
जिला मंत्री नवीन सक्सेना ने कहा कि धार्मिक प्रतीकों और संत समाज के प्रति सम्मान की भावना बनाए रखने के लिए जनजागरण जरूरी है। यज्ञ के माध्यम से समाज में धार्मिक मूल्यों, सद्भाव और संत सम्मान का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विभाग मंत्री विनय राज पन्नू ने नशा मुक्ति अभियान पर जोर देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को नशे की प्रवृत्ति से बचाना समाज की जिम्मेदारी है। नशा व्यक्ति के साथ-साथ परिवार और राष्ट्र के विकास को भी प्रभावित करता है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रमोद साहू, जिला उपाध्यक्ष संजय गौड़, जयप्रकाश गुप्ता, विभाग संयोजक अमरेश वशिष्ठ, नगर संयोजक सत्येंद्र सिंह, कृष्ण मुरारी, प्रदीप काबरा, प्रीति माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।