{"_id":"6a8499e106c02e525a0a49b2","slug":"body-of-married-woman-found-hanging-kasganj-news-c-175-1-kas1003-152391-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
फोटो 23 कासगंज फाइल फोटो मृतिका शिवानी। स्रोत:परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिढ़पुरा। गांव सरावल में मंगलवार को विवाहिता का शव घर की छत के कुंडे से फंदे पर लटका मिला। विवाहिता की मौत के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र में अल्हेपुर निवासी शिवानी की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व सरावल निवासी योगेश के साथ हुई थी। उसकी ढाई वर्ष की एक बेटी पल्लवी है। मंगलवार सुबह शिवानी का शव फंदे से लटकता देख परिजन के होश उड़ गए। मौत की खबर मिलते ही मृतका के पिता रामेश्वर और भाई उमेश सहित मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
घटना की सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम और सीओ पटियाली अमित कुमार ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि मृतका घरेलू कलह के कारण परेशान थी।
विज्ञापन
सीओ अमित कुमार ने बताया कि मायके या ससुराल पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।