{"_id":"6a776d0213c51320d0019f76","slug":"bus-wont-run-without-25-passengers-operations-changed-for-three-days-kasganj-news-c-25-1-agr1063-1129358-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: 25 सवारी के बिना नहीं चलेगी बस, तीन दिन के लिए बदला संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: 25 सवारी के बिना नहीं चलेगी बस, तीन दिन के लिए बदला संचालन
Sat, 08 Aug 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिले में रोडवेज बसों के संचालन की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। कांवड़ियों की अधिक भीड़ शनिवार, रविवार और सोमवार को रहने की संभावना को देखते हुए निगम ने बसों के संचालन के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं। अब ग्रामीण और कम व्यस्त मार्गों पर कम से कम 25 सवारियां मिलने के बाद ही बसों को रवाना किया जाएगा। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार कांवड़ यात्रा के दौरान प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में बसों के संचालन को यात्रियों की उपलब्धता के अनुसार व्यवस्थित किया जाएगा। जिन मार्गों पर पर्याप्त संख्या में यात्री मौजूद होंगे, वहां बसों का संचालन प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। वहीं कम यात्री वाले मार्गों पर बस को निर्धारित संख्या पूरी होने के बाद ही रवाना किया जाएगा। इस व्यवस्था के पीछे का मुख्य उद्देश्य रोडवेज को होने वाले राजस्व घाटे को रोकना है। विशेष परिस्थितियों में यात्रियों की जरूरत और मार्ग की स्थिति को देखते हुए व्यवस्था में छूट दी जा सकती है। कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा और बस संचालन के बीच संतुलन बनाए रखने पर जोर रहेगा।
वर्जन : कांवड़ यात्रा को देखते हुए शनिवार, रविवार और सोमवार को बस संचालन की विशेष व्यवस्था रहेगी। ग्रामीण और कम व्यस्त मार्गों पर 25 सवारियां मिलने के बाद ही बस को रूट पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इसका उद्देश्य यात्रियों की सुविधा के साथ राजस्व घाटे को नियंत्रित करना है। - नीरज कुमार, प्रभारी एआरएम
विज्ञापन
वर्जन : कांवड़ यात्रा को देखते हुए शनिवार, रविवार और सोमवार को बस संचालन की विशेष व्यवस्था रहेगी। ग्रामीण और कम व्यस्त मार्गों पर 25 सवारियां मिलने के बाद ही बस को रूट पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इसका उद्देश्य यात्रियों की सुविधा के साथ राजस्व घाटे को नियंत्रित करना है। - नीरज कुमार, प्रभारी एआरएम
विज्ञापन