फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Cattle thief with 25,000 bounty arrested in encounter; shot in the leg.

Kasganj News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी पशु चोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Fri, 31 Jul 2026 11:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Cattle thief with 25,000 bounty arrested in encounter; shot in the leg.
फोटो 23 - कासगंज जिला अस्पताल में मुठभेड़ में घायल आरोपी के बारे में जानकारी करते एसपी ओपी सिंह
कासगंज। जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी पशु चोर रफीक बंजारा को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान हुई जवाबी फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिसे तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

आरोपी पर अलीगढ़, एटा, आगरा और हाथरस समेत विभिन्न जनपदों में करीब 30 मामले दर्ज हैं। घटना की रात पुलिस और एसओजी की टीम संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग में जुटी हुई थी। इसी दौरान सूचना मिलते ही पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए हजारा नहर पटरी से ततारपुर जाने वाले मार्ग पर पेड़ों की आड़ लेकर मोर्चा संभाल लिया और संदिग्ध का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन

कुछ देर बाद जब एक संदिग्ध बाइक सवार उधर से गुजरा, तो पुलिस ने टॉर्च की रोशनी डालकर उसे रुकने का इशारा किया। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने सूझबूझ और आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें इनामी बदमाश रफीक बंजारा निवासी नदरई के दाहिने पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी के दौरान उसके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल, एक तमंचा (315 बोर) और दो कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी पर अलीगढ़ जिले के थाना टप्पल में दर्ज मामलों में 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह लंबे समय से अलीगढ़, एटा, हाथरस और आगरा जैसे जनपदों में सक्रिय रहकर पशु चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था।

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार और क्षेत्राधिकारी सदर आंचल चौहान ने घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों ने ऑपरेशन में शामिल पुलिस टीम से पूरी मुठभेड़ की जानकारी ली। एसपी ओपी सिंह ने बताया कि अंतरजनपदीय पशु चोरों के इस नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed