फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   The NHM team inspected the machines, reagents, and records.

Kasganj News: एनएचएम टीम ने मशीनों, रीजेंट और रिकॉर्ड की जांच की

Fri, 31 Jul 2026 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिला संयुक्त चिकित्सालय में 15वें वित्त आयोग के बजट से तैयार इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (आईपीएचएल) का निरीक्षण करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) लखनऊ की टीम शुक्रवार को कासगंज पहुंची। टीम ने लैब की कार्यप्रणाली, जांच व्यवस्था और उपलब्ध संसाधनों की विस्तार से समीक्षा की।
विज्ञापन

निरीक्षण दल का नेतृत्व एनएचएम के जीएम डॉ. मनोज शुक्ला ने किया। उनके साथ कानपुर मंडल के डिविजनल डीपीएम राजेंद्र अग्रवाल और पैथोलॉजिस्ट डॉ. मोनिका गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

टीम ने लैब में संचालित विभिन्न जांचों का निरीक्षण किया और यह परखा कि सभी मशीनें पूरी तरह क्रियाशील हैं या नहीं। अधिकारियों ने मशीनों का स्वयं सत्यापन भी किया। साथ ही जांच में उपयोग होने वाले केमिकल और रीजेंट की उपलब्धता तथा उनकी गुणवत्ता की भी जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान लैब स्टाफ के कार्य और उनकी जिम्मेदारियों पर भी चर्चा हुई। टीम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मरीजों को जांच रिपोर्ट उसी दिन उपलब्ध कराई जाए। गंभीर मरीजों की जांच को प्राथमिकता देते हुए तत्काल रिपोर्ट देने पर विशेष जोर दिया गया।
अधिकारियों ने कहा कि यदि कार्यभार बढ़ता है तो सरकार आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त लैब टेक्नीशियन उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा हार्मोन जांच, यूरिन कल्चर और ब्लड कल्चर के लिए आवश्यक सामग्री लखनऊ मुख्यालय से भेजने का आश्वासन भी दिया गया।

टीम ने वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन को सभी रिकॉर्ड व्यवस्थित और अद्यतन रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना, पैथोलॉजिस्ट डॉ. वंदना यादव, हॉस्पिटल मैनेजर राजवीर सिंह और अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed