{"_id":"6a820acc3b4491c4740d8421","slug":"construction-of-the-overbridge-at-chandi-phatak-to-begin-soon-relief-expected-kasganj-news-c-175-1-agr1054-152300-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: चांड़ी फाटक पर जल्द शुरू होगा ओवरब्रिज का निर्माण, मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: चांड़ी फाटक पर जल्द शुरू होगा ओवरब्रिज का निर्माण, मिलेगी राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कासगंज-अमांपुर रोड स्थित चांड़ी रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित ओवरब्रिज के निर्माण को शुरू कराने के लिए सपा सांसद देवेश शाक्य ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात कर कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की है। चांड़ी फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होने पर लोगों को ट्रेनों व मालगाड़ी के आने पर जाम से राहत मिलेगी।
चांड़ी फाटक पर ट्रेनों और मालगाड़ियों के आवागमन के दौरान फाटक बंद होने से वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। इस मार्ग से गुजरने पर को लोगों को 30 से 40 मिनट तक इंतजार करना पड़ता है। इससे राहगीरों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ओवरब्रिज बनने से जाम की समस्या से राहत मिलने के साथ आवागमन सुगम होगा।
वहीं सोरोंजी,ढोलना, छर्रा, और बिलराम की ओर से गल्ला मंडी आने वाले किसानों समेत आम लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। सांसद देवेश शाक्य ने बताया कि चांडी क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज बनवाने के लिए लोगों ने मांग की थी। क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनवाने के लिए मंजूरी मिल गई है। उन्होंने बताया कि शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए रेलमंत्री से जल्द शुरूआत कराने की मांग की है। इससे क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिले और जाम की समस्या से लोगों को राहत मिले।