सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Cooperative society secretary suspended over irregularities in fertilizer distribution

Kasganj News: खाद वितरण में भी गड़बड़ी पर सहकारी समिति सचिव निलंबित

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 26 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। तीन माह से समिति से गैरहाजिर चल रहे सहकारी समिति के कैडर सचिव सुरेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है। एआर को-ऑपरेटिव के निरीक्षण के दौरान उनकी अनुपस्थिति के साथ-साथ कार्यप्रणाली में कई अनियमितताओं का खुलासा हुआ। जांच में खाद वितरण में भी गड़बड़ी के आरोप सामने आए हैं।एआर को-आपरेटिव महेंद्र सिंह सहकारी समिति बी-पैक्स सुन्नगढ़ी का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान सचिव कार्यालय में मौजूद नहीं मिले। समिति पर उपस्थित किसानों ने बताया कि वह पिछले लगभग तीन माह से नियमित रूप से अनुपस्थित चल रहे थे। जांच में उर्वरक (खाद) वितरण में गड़बड़ी के आरोप भी सामने आए। आरोप है कि खाद वितरण से प्राप्त धनराशि समय से बैंक में जमा नहीं की गई।एटा जिला सहकारी बैंक लिमिटेड गंजडुंडवारा के शाखा प्रबंधक ने 24 फरवरी 2026 को पत्र भेजकर अवगत कराया कि सचिव ने लंबे समय से ऋण वितरण एवं वसूली का कार्य नहीं किया है। साथ ही उर्वरक वितरण और जमा धनराशि का मिलान भी लंबित पाया गया।बिना चिकित्सीय अवकाश स्वीकृत कराए अथवा पूर्व सूचना दिए मुख्यालय से अनुपस्थित रहने, बकाया वसूली और ऋण वितरण में अपेक्षित प्रगति न करने तथा तीन माह से कार्य नहीं करने के आधार पर उन्हें निलंबित करते हुए कैडर कार्यालय से संबद्ध किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार भत्ता बी-पैक्स सुन्नगढ़ी से दिया जाएगा।अग्रिम आदेशों तक बी-पैक्स गंजडुंडवारा के प्रभारी सचिव सुधीर कुमार को सुन्नगढ़ी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रकरण की जांच के लिए अपर जिला सहकारी अधिकारी, तहसील सहावर सतेंद्र प्रताप सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त कर 15 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed