सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Teachers tied black bands in protest against mandatory TET

Kasganj News: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने बांधी काली पट्टी

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 26 Feb 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Teachers tied black bands in protest against mandatory TET
फोटो 11 कासगंज सिढ़पुरा में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करते ​शिक्षक। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
कासगंज। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर शिक्षकों ने टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता के विरोध में सिढ़पुरा बीआरसी परिसर में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने सरकार से निर्णय वापस लेने की मांग करते हुए इसे पूर्व नियुक्त शिक्षकों के साथ अन्याय बताया। मंडलीय संयुक्त मंत्री एवं ब्लॉक अध्यक्ष हर्ष कुमार सोलंकी ने कहा कि एनसीटीई ने शिक्षक पात्रता परीक्षा की अधिसूचना 23 अगस्त 2010 को जारी की थी, जिसे शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2011 के तहत लागू किया गया। ऐसे में उक्त अधिसूचनाओं से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी के दायरे में लाना न्यायोचित नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि सेवा के अंतिम चरण में पहुंच चुके शिक्षकों के लिए आयु अधिक होने के कारण पुनः परीक्षा देना व्यावहारिक रूप से कठिन है। टीईटी में शामिल होने के लिए स्नातक और बीटीसी प्रशिक्षण अनिवार्य है, जबकि वर्ष 2001 से पूर्व नियुक्त कई बेसिक शिक्षक इंटरमीडिएट एवं बीटीसी योग्यता धारक हैं। मृतक आश्रित कोटे से 31 दिसंबर 1999 तक नियुक्त शिक्षकों को प्रशिक्षण योग्यता से छूट प्राप्त थी, वर्ष 2018 से बीटीसी/डीएलएड को न्यूनतम योग्यता निर्धारित की गई। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
Trending Videos


शिक्षकों का प्रदर्शन आज
कासगंज। टीएफआई के बैनर तले टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक बृहस्पतिवार को दोपहर एक बजे से बीएसए कार्यालय पर धरना देंगे। शिक्षक संगठनों के देवेंद्र यादव, खूबेंद सिंह लोधी, सरिता शर्मा अरविंद शर्मा ,हाशिम वेग, भारती माहेश्वरी, जमीर आलम ने शिक्षकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed