सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Woman dies painfully after saree pallu falls into flour mill machine

साड़ी का पल्लू बन गया मौत: मोबाइल आटा चक्की के पास खड़ी महिला संग हुआ भयानक हादसा, परिजनों में मचा कोहराम

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 26 Feb 2026 03:45 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के कासगंज जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गेहूं पिसवाने के लिए मोबाइल आटा चक्की पर पहुंची महिला भयानक हादसे का शिकार हो गई। चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। 

Woman dies painfully after saree pallu falls into flour mill machine
परिवार में मचा कोहराम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

कासगंज जिले के पटियाली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवी नगला में उस समय मातम छा गया जब एक मोबाइल आटा चक्की में साड़ी का पल्लू फंसने के कारण 50 वर्षीय महिला सावित्री देवी की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना गुरुवार दोपहर को हुई, जिसने पूरे गांव को झकझोर दिया।
Trending Videos


कपलिंग में फंस गया पल्लू
जानकारी के अनुसार ग्राम देवी नगला निवासी सावित्री देवी पत्नी सियाराम अपने गेहूं पिसवाने के लिए गांव में आई मोबाइल आटा चक्की पर गई थीं। जब वह चल रही आटा चक्की के पास खड़ी थीं, तभी अचानक तेज हवा का झोंका आया। इस झोंके से उनकी साड़ी का पल्लू ट्रैक्टर और चक्की के बीच की कपलिंग में फंस गया। देखते ही देखते, सावित्री देवी उसमें उलझती चली गईं और उन्हें पटखनी लगने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

लोगों की निकल गई चीख
यह दिल दहला देने वाला दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। जब तक आटा चक्की के चालक ने मशीन को बंद किया, तब तक सावित्री देवी गंभीर रूप से घायल हो चुकी थीं और उनका शरीर कई हिस्सों में टूट चुका था। घटनास्थल पर ही उनकी दुखद मृत्यु हो गई।

 

गांव में पसर गया सन्नाटा
ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सावित्री देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस अचानक हुई मौत से सावित्री देवी के परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे गांव में गहरा सन्नाटा पसरा हुआ है।

ये भी पढ़ें-Holi 2026: कब होगा होलिका दहन और कब खेली जाएगी रंगों की होली? 3 या 4 मार्च; ज्योतिषाचार्य से जानें सही तिथि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed