{"_id":"6a284d0909dda520c60cef45","slug":"crowds-of-youths-thronged-for-the-police-recruitment-exam-a-scramble-for-seats-ensued-on-the-buses-kasganj-news-c-175-1-kas1009-148968-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: पुलिस भर्ती परीक्षा में उमड़ी युवाओं की भीड़, बसों में सीटों के लिए मची होड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: पुलिस भर्ती परीक्षा में उमड़ी युवाओं की भीड़, बसों में सीटों के लिए मची होड़
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Tue, 09 Jun 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज। जिले में चल रही पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन भी अभ्यर्थियों की भारी आवाजाही देखने को मिली। विभिन्न जिलों से परीक्षा देने पहुंचे युवाओं के कारण बस स्टैंडों पर भीड़ उमड़ी रही। सीट हासिल करने के लिए बसों में मारामारी की स्थिति बनी रही, जबकि बरेली मार्ग पर दूसरे दिन भी बसों की कमी से अभ्यर्थियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के चलते जिले में दूसरे दिन भी अभ्यर्थियों का एक जिले से दूसरे जिले आना-जाना जारी रहा। बस स्टैंडों और रोडवेज बसों में यात्रियों की भारी भीड़ रही। कई बसों में सीटों को लेकर अभ्यर्थियों के बीच होड़ मच गई। विशेष रूप से बरेली मार्ग पर बसों की कमी बनी रही, जिससे यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। अभ्यर्थी जब रोडवेज की हेल्प डेस्क पर पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि बरेली डिपो से बसें पीछे से आ रही हैं। इसके बावजूद बसों के इंतजार में काफी संख्या में अभ्यर्थी खड़े दिखाई दिए। भीड़ बढ़ने पर रोडवेज विभाग ने बदायूं मार्ग पर चार अतिरिक्त बसों के फेरे बढ़ाए, जबकि बरेली के लिए दो अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया। परीक्षा के कारण जिले में बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, नोएडा, हाथरस, मथुरा, शिकोहाबाद, आगरा, मैनपुरी समेत कई जिलों से अभ्यर्थी पहुंचे।
-- -- --